Privacy Policy / गोपनीयता नीति
Hari Online Group Study एक ऑनलाइन परीक्षा-तैयारी प्लेटफ़ॉर्म है (https://harionlinegroupstudy.com)। यह पेज बताता है कि हम आपकी कौन-सी जानकारी लेते हैं और उसका क्या उपयोग करते हैं।
हम कौन-सी जानकारी लेते हैं
- नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर (Google / Email / OTP से लॉगिन करते समय)।
- आपके खरीदे हुए courses, टेस्ट के अंक (attempts), comments और doubts।
- पेमेंट की रिक्वेस्ट के समय आपका डाला हुआ Transaction / Payment ID।
जानकारी का उपयोग
- आपका account चलाने, course खोलने और टेस्ट/क्लास दिखाने के लिए।
- पेमेंट की जाँच करके course चालू करने के लिए।
- ज़रूरी सूचनाएँ (नई क्लास, टेस्ट, launch) भेजने के लिए।
पेमेंट
पेमेंट Razorpay, PhonePe, PayU या UPI/QR जैसे तीसरे पक्ष के माध्यम से होता है। आपके card, UPI PIN या बैंक की गोपनीय जानकारी हमारे पास न आती है, न सेव होती है।
डेटा की सुरक्षा
आपका डेटा Google Firebase पर सुरक्षित रखा जाता है। हम आपकी निजी जानकारी बेचते या किसी अन्य को नहीं देते, सिवाय कानून की माँग पर।
आपके अधिकार
अपना account या डेटा हटवाने/सुधारने के लिए हमें harionlinegroupstudy@gmail.com पर ईमेल करें।